सलमान खान को मिली धमकी - तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान को मिली धमकी लेटर।
फैंस से लेकर सेलेब्स तक, सभी लोग सलमान खान को लेकर काफी चिंतित हैं।
पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है और मुंबई पुलिस भी एक्शन में आ गई है।
मुंबई पुलिस की एक स्पेशल टीम सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच चुकी है।
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से अज्ञात शख्स ने लेटर भेजा था
सलमान खान और सलीम खान के नाम से एक धमकी भरा लेटर मिला था।
इसमें लिखा था कि दोनों को सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा।
लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते है।
धमकी भरे पत्र में लिखा था, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।