Table of Contents
SBI Bank Home Loan | SBI Bank Se Home Loan Kaise Le: SBI Bank Home Loan Apply
SBI Bank Home Loan | SBI Bank Se Home Loan Kaise Le: SBI Bank Home Loan Apply
SBI Home Loan एसबीआई होम लोन : अगर आप एसबीआई होम लोन लेने की सोच रहे हैं और उसके बारे में संपूर्ण जानकारी लेना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में एसबीआई होम लोन से संबंधित पूरी जानकारी देंगे सिर्फ शर्त यह है कि आपको यह आर्टिकल आखिर तक पढ़ना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे की आपको एसबीआई होम लोन लेने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ? एसबीआई होम लोन कितने प्रकार के हैं ? एसबीआई होम लोन पाने के लिए क्या योग्यता व शर्तें होंगी ? आपको कितने प्रतिशत ब्याज दर देनी होंगी ? एसबीआई होम लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ? इस प्रकार के तमाम प्रश्नों की जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताएंगे।
SBI Home Loan
अगर आप अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं या फिर उसे बनाने की सोच रहे हैं या उसमें किसी भी प्रकार की मरम्मत व रिनोवेशन का काम करवाना चाहते हैं और इसके लिए आपको कम ब्याज दरों वाले एक लोन की जरूरत है तो एसबीआई होम लोन आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
एसबीआई आपको कम ब्याज दरों पर लंबे समय के लिए लोन प्रदान करता है। इसमें सैनिकों के लिए , महिलाओं के लिए, सरकारी कर्मचारियों के लिए वह अन्य कई प्रकार के लोगों के लिए विशेष छूट ऑफर उपलब्ध है।
SBI होम लोन की विशेषताएं
- सबसे कम ब्याज दरें 6.65% से शुरू
- महिलाओं के लिए विशेष छूट ऑफर 0.05% तक
- लोन का अप्रूवल जल्द से जल्द मिलता है
- न्यूनतम आवेदन शुल्क
- सिबिल स्कोर अच्छा होने पर ज्यादा डॉन राशि मिलने की संभावना
- घर बैठे अपने फोन मैं YONO App से आसानी से आवेदन करने की सुविधा
SBI होम लोन के प्रकार
एसबीआई बैंक आपको 14 प्रकार के होम लोन प्रदान करता है। उनमें से कुछ लोन योजनाओं के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे।
1. साधारण एसबीआई होम लोन
एक सामान्य होम लोन योजना है जिसके तहत नौकरीपेशा लोग व खुद का रोजगार करने वाले लोग नया घर खरीदने के लिए, घर बनाने के लिए व घर की मरम्मत के लिए पा सकते हैं। इस लोन की भुगतान राशि की अवधि 30 वर्ष तक है। इस लोन को 18 से 70 वर्ष तक के व्यक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन में आपको 6.70% से 7.30% प्रतिवर्ष तक की ब्याज दरें चुकानी होती है।
2. SBI रियलिटी होम लोन
एसबीआई रियलिटी होम लोन स्कीम के अंतर्गत आपको घर बनाने के लिए जमीन या प्लॉट खरीदने के लिए लोन की राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन के अंतर्गत शर्त यह है कि आपको 5 साल के अंदर प्लॉट पर घर बनाना होता है। साथ ही साथ अगर आपको घर बनाने के लिए भी लोन की आवश्यकता है तो आप वह भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन में आवेदन के लिए आपकी आयु 18 से 65 वर्ष तक होनी चाहिए। इस लोन के भुगतान राशि की अवधि 10 वर्ष तक है। इस होम लोन स्कीम के तहत आप 15 करोड़ रुपए तक की लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन की प्रोसेसिंग फीस 0.40% (न्यूनतम ₹10000 से लेकर अधिकतम ₹30000) + GST है। इस लोन में आपको 7.50% से लेकर 7.70% तक की ब्याज दरें चुकानी होती है।
3. SBI शौर्य होम लोन स्कीम
एसबीआई शौर्य सेना और रक्षा कर्मियों के लिए कम ब्याज दरों के साथ तैयार की गई विशेष होम लोन योजना है। यह योजना देश के सुरक्षा बलों और ससस्त्र कर्मियों, रक्षा कर्मियों के लिए उपलब्ध है। इस होम लोन को पाने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 75 वर्ष तक के बीच में होनी चाहिए। इस लोन के भुगतान राशि की अवधि 30 वर्ष तक है। इस योजना के तहत उन्हें 0 प्रोसेसिंग शुल्क, 0 प्रीपेमेंट पेनेल्टी व अन्य कई सारे फायदे मिलते हैं। महिला कर्मियों के लिए विशेष रुप से ब्याज दरों में रियायत दी जाती है।
4. SBI प्रिविलेज होम लोन स्कीम
एसबीआई प्रिविलेज होम लोन स्कीम विशेष रुप से केंद्र/ राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए है। यह योजना सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों वह उन आवेदकों के लिए भी है जिनको रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्राप्त होगी। इस लोन के भुगतान राशि की अवधि भी 30 वर्ष तक है। इस होम लोन को पाने के लिए आवेदक की आयु 18 से 75 वर्ष तक के बीच में होनी चाहिए।
5. SBI फ्लेक्सी पे होम लोन स्कीम
एसबीआई फ्लेक्सी पर होम लोन योजना विशेष तौर पर नौकरी करने वाले लोगों के लिए है। इस योजना के तहत नौकरीपेशा व्यक्ति अधिक लोन राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह स्कीम मोरटोरियम अवधि के दौरान केवल ब्याज वाला हिस्सा चुकाने का विकल्प प्रदान करता है। इस्लाम के भुगतान की अवधि 30 वर्ष तक है। इस्लाम को पाने के लिए आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष, वह पुनर भुगतान के लिए 70 वर्ष से कम होनी चाहिए।
SBI होम लोन कैसे लें
अब हम आपको बताएंगे के आप एसबीआई होम लोन के लिए आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं। एसबीआई होम लोन का आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन दो प्रकारों से किया जा सकता है।
SBI होम लोन ऑनलाइन आवेदन का तरीका
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको एसबीआई लोन की ऑफिशियल वेबसाइट https://homeloans.sbi/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको OUR PRODUCTS पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको कौन सी लोन योजना लेनी है वह सिलेक्ट करनी है।
- इसके बाद आपको APPLY NOW पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको होम लोन रजिस्ट्रेशन होम दिखेगा। आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भरनी है और फॉर्म SUBMIT कर देना है।
- आपको सिर्फ इतना ही काम करना है आगे का काम बैंक करेगा।
SBI होम लोन ऑफलाइन आवेदन का तरीका
एसबीआई होम लोन ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको वह आपके नजदीकी बैंक की शाखा में जाकर बैंक अधिकारियों से संपर्क करना होगा और वे आवेदन करने में आपकी पूरी सहायता करेंगे।



Pingback: SBI बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें सकते है - SBI Personnel Loan, Sbi Personal Loan kaise le?
Pingback: पर्सनल लोन क्या है | पर्सनल लोन क्यों चाहिए | पर्सनल लोन कहां से लेना चाहिए - All About Personal Loan